यूपी में सपा-कांग्रेस (SP congress alliance) के बीच सीटों पर सहमति होने के बाद अब दोनों दलों के नेता प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करेंगे। कांग्रेस प्रदेश में 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
योगेंद्र तोमर ने दिया राष्ट्रीय सचिव पद से इस्तीफा
यूपी में इंडिया गठबंधन के दोनों दलों सपा व कांग्रेस (SP congress alliance) के बीच गठबंधन के एलान के बाद अब दोनों दलों के नेता संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित करेंगे।
कांग्रेस की तरफ से राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडे व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय उपस्थित रहेंगे। प्रेस वार्ता का आयोजन लखनऊ के फार्च्यून होटल में किया जाएगा।
कांग्रेस यूपी में 17 सीटों पर लड़ने के लिए सहमत हो गई है। मंगलवार रात तक दोनों दलों के बीच गतिरोध बना हुआ था जो कि बुधवार सुबह दूर हो गया।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी कहा दिया कि यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन कर लड़ेंगे।

1 thought on “सपा-कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान”